छत्तीसगढ़

दुर्घटना में जख्मी लक्ष्मी वर्मा सुधार पर, सीएम ने की चर्चा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 28 नवंबर। रायपुर-खरोरा मार्ग पर शुक्रवार को सडक़ हादसे में घायल राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की हालत अब बेहतर है। दुर्घटना में उनके दाहिने हाथ में चोट आई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। सीएम विष्णु देव साय ने फोन पर उनसे चर्चा कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा कि ईश्वर की कृपा से एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के समय वाहन में सवार चारों लोग सुरक्षित हैं। उन्हें दाहिने हाथ में चोट आई है। एम्स रायपुर में उपचार के बाद उन्होंने जल्द ही निवास लौटने की बात कही। उन्होंने वाहन चालक, निज सहायक और निज सुरक्षा कर्मी के सुरक्षित होने की जानकारी देते हुए अपने कुशल-मंगल की कामना करने वाले शुभचिंतकों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडिया के साथियों के प्रति आभार जताया।

बताया गया कि सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को बलौदाबाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं। इसी दौरान खरोरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सांसद के अलावा उनके बेटे, गनमैन और चालक सवार थे। दुर्घटना में गनमैन और चालक को भी चोटें आई हैं।

इसी मार्ग पर कुछ देर पहले एक अन्य सडक़ हादसा हुआ था। रायपुर से खरोरा जा रही कार और खरोरा से रायपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में भी कई लोग घायल हुए। घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

दोनों दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button