छत्तीसगढ़

जेपी नड्डा ने किस बात पर कहा- खड़गे जी, झूठ बोलना बंद कीजिए

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता जेपी नड्डा ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन 13.39 करोड़ भारतीयों को घुसपैठिया नहीं कहा, जिनका नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं था.

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ख़ड़गे ने कहा था कि गृह मंत्री की ओर से एसआईआर में बाहर 13.3 करोड़ भारतीयों को घुसपैठिया घोषित करना भारतीयता का अपमान है.

दूसरी ओर, जेपी नड्डा ने यह भी दावा किया है कि 13.39 करोड़ नाम अंतिम कटौती नहीं, बल्कि ड्राफ्ट रोल में अनुपस्थित/पलायन/मृत/डुप्लीकेट श्रेणी में चिह्नित हैं.

जेपी नड्डा ने बुधवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, खड़गे जी, झूठ बोलना बंद कीजिए! गृह मंत्री अमित शाह जी ने कभी 13.39 करोड़ भारतीयों को घुसपैठिया नहीं कहा है.

चुनाव आयोग ने साफ़ बताया है- ये 13.39 करोड़ नाम अंतिम कटौती नहीं, बल्कि ड्राफ्ट रोल में अनुपस्थित/पलायन/मृत/डुप्लीकेट श्रेणी में चिह्नित हैं. इसमें 2.80 करोड़ मृत, 6.30 करोड़ स्थायी रूप से शिफ़्ट, 3.01 करोड़ अनुपस्थित और 1.02 करोड़ डुप्लीकेट हैं.

उन्होंने लिखा, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को एसआईआर का परिणाम बताकर ख़ारिज करना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है. एसआईआर तो 2024 के बाद शुरू हुआ, जबकि गुजरात में कांग्रेस पिछले 31 वर्षों से एक भी चुनाव नहीं जीत पाई है. त्रिपुरा में 33 वर्षों से कांग्रेस का मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है और बंगाल में 54 वर्षों से कांग्रेस को कोई जीत हासिल नहीं हुई है.

जनता का विश्वास मोदी जी, भाजपा और एनडीए के साथ है. 2029 में एनडीए फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा और कांग्रेस को लगातार चौथी हार मिलेगी.

जेपी नड्डा ने कहा कि जनादेश की सच्चाई को आरोपों से नहीं बदला जा सकता.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button