छत्तीसगढ़

महिला पत्रकारों पर यौन हमले के आरोपों के बाद चर्चा में आए एसीपी विवेक भगत ने दर्ज कराई एफ़आईआर

दिल्ली पुलिस ने असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (एसीपी) विवेक भगत की शिकायत पर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एक स्वतंत्र पत्रकार और अन्य के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 3 अक्तूबर को बूटा सिंह राउंडअबाउट पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एसीपी विवेक भगत को अपमानित किया गया, डराया-धमकाया गया, जातिगत टिप्पणी की गईं और सरकारी काम में बाधा डाली गई.

3 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान दो महिला पत्रकारों और एक प्रदर्शनकारी युवती ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न और बदसलूकी के आरोप लगाए थे. इनमें एसीपी विवेक गौतम भी शामिल थे.

अब गौतम ने एफ़आईआर दर्ज कराई है.

अपनी शिकायत में भगत ने बताया कि वे अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं.

उनके मुताबिक़, उन्होंने और उनके ऑपरेटर, कॉन्स्टेबल रवि दहिया ने एक पत्रकार को उनके नेमप्लेट और जाति की पहचान का ज़िक्र करते हुए सुना.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button