‘ट्रंप जो अमेरिका में कर रहे, भारत में वही कोशिश हो रही’, एसआईआर पर बोलीं अमेरिकी सांसद

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) प्रक्रिया से वोटर लिस्ट से क़रीब 13 करोड़ लोगों के नाम काटे जाने पर चिंता व्यक्त की है.
डेमोक्रेटिक सांसद प्रमिला जयपाल ने भारत में बड़े पैमाने पर वोट काटने के कदमों को लोकतंत्र-विरोधी प्रयास बताया है.
प्रमिला जयपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, मैं भारत सरकार की ओर से 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की कार्रवाई को लेकर बहुत चिंतित हूं. यह उसी तरीके जैसा लगता है, जिसे ट्रंप प्रशासन यहां अमेरिका में लोगों के मतदान के अधिकार को कमज़ोर करने के लिए अपना रहा है.
उन्होंने लिखा, हर जगह लोकतंत्र की रक्षा करना बहुत ज़रूरी काम है. भारत के लोगों को भी, अमेरिका के लोगों की तरह, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का अधिकार है. ऐसे समय में बिना हिंसा वाले विरोध प्रदर्शन करना बहुत ज़रूरी है.
प्रमिला जयपाल ने आगे लिखा, मैं भारत के उन लोगों के साथ खड़ी हूं, जो लोकतंत्र के ख़िलाफ़ उठाए जा रहे कदमों का विरोध करने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं.
गौरतलब है कि दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं.(bbc.com/hindi)



