अंकिता भंडारी के माता-पिता को इंडिया गेट से हटाने पर कॉकरोच जनता पार्टी ने क्या कहा

अंकिता भंडारी के माता-पिता समेत कई लोगों को गुरुवार अलसुबह इंडिया गेट पर हिरासत में लिया था, जिन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया. इस मामले पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी है.
अभिजीत दीपके ने कहा है कि अंकिता भंडारी के माता-पिता इस तरह के अमानवीय बर्ताव के हक़दार नहीं हैं.
अंकिता भंडारी के माता-पिता को इंडिया गेट से हटाने के बाद दीपके ने एक्स पर लिखा, यह हम सभी के लिए शर्म की बात होनी चाहिए! अंकिता भंडारी के माता-पिता इस तरह के अमानवीय बर्ताव के हक़दार नहीं हैं.
उन्होंने लिखा, सरकार अपने ही नागरिकों के साथ इतनी क्रूरता क्यों कर रही है?
इस मामले पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अंकिता के माता-पिता को न्याय देने के बजाय जो मुख्य अभियुक्त है उसको राज्यपाल बना रहे हैं और उसके बाद मां-बाप के साथ बेरहमी कर रहे हैं.(bbc.com/hindi)



