छत्तीसगढ़

फ्रांस में महंगाई और शिक्षा को लेकर फिर प्रदर्शन, सैकड़ों लोग गिरफ़्तार

फ्रांस में शिक्षा के गिरते स्तर और महंगाई के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं. इन प्रदर्शनों के दौरान देशभर में 272 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

शनिवार को राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों और दंगा-रोधी पुलिस के बीच झड़पें हुईं.

वहीं, लियोन शहर में एक पर्यटन कार्यालय में आग लगा दी गई. लील और मार्सेई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम की इमारतों में घुसकर तोड़फोड़ की.

फ्रांस के गृह मंत्रालय ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए इन्हें सोच-समझकर की गई हिंसा बताया है.

मंत्रालय ने कुछ प्रदर्शनकारियों पर दुकानों में लूटपाट की कोशिश करने और पुलिस पर हमला करने का आरोप लगाया है.

प्रदर्शन कर रहे युवाओं के एक समूह ने बीबीसी से कहा कि वे अहिंसा में विश्वास करते हैं और बस बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये प्रदर्शन देशभर में पिछले तीन हफ़्तों से चल रहे छात्र आंदोलनों के बाद हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के साथ मज़दूर संगठनों और तथाकथित येलो वेस्ट आंदोलन के प्रमुख लोगों से भी जुड़ने की अपील की है.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से लोगों और सार्वजनिक संपत्ति का सम्मान करने को कहा है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button