आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- प्रवेश वर्मा मुद्दों को भटका रहे, उन्हें भागने नहीं देंगे

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि प्रवेश वर्मा अपनी बेइज़्ज़ती से बचने के लिए मुद्दों को डायवर्ट कर रहे हैं.
सौरभ भारद्वाज ने कहा, पिछले एक हफ़्ते में प्रवेश वर्मा की जितनी बेइज़्ज़ती हुए उससे वे लोगों को डायवर्ट करना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि 60% यमुना साफ कर दी और फिर वहां हज़ारों की संख्या में मछलियां मरी हुई पाई गईं.
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, प्रवेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्ट के लोगों ने मरी हुई मछलियाँ लाकर डाल दीं. हमने कहा कि मछलियों का पोस्टमार्टम करा लो, पानी की रिपोर्ट साझा करो तो वह भाग गए.
जनता यमुना में झाग का वीडियो डाल रही थी कि और यमुना के पानी को सीवर जैसा बता रही है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया कि यमुना पर इतना पैसा ख़र्च करने के बाद भी यमुना का प्रदूषण बढ़ गया.
सौरभ भारद्वाज के मुताबिक़, सीपीसीबी ने कह दिया की दिल्ली के जितने भी एसटीपी (सीवेज़ ट्रीटमेंट प्लांट) चल रहे हैं उनमें से एक भी मानकों पर सही नहीं है. एसटीपी के मंत्री प्रवेश वर्मा ही हैं. हम उन्हें भागने नहीं देंगे.
इससे पहले दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा है कि अगले हफ़्ते से दिल्ली के लोग शीश महल देखने जा सकेंगे.
दिल्ली के मुख़्यमंत्री पद पर होते हुए अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइन्स स्थित 6 फ़्लैग रोड सरकारी आवास को बीजेपी ने शीशमहल नाम दिया था.
एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में प्रवेश वर्मा बताया कि टिकट बुकिंग और रिज़र्वेशन समेत दूसरी व्यवस्थाओं की जानकारी जल्द साझा की जाएगी.(bbc.com/hindi)



