छत्तीसगढ़

यूपी चुनाव आयोग के मतदाता सूची के मसौदे पर अखिलेश ने कसा तंज

उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (स्पेशल समरी रिवीजन) 2027 के तहत मतदाता सूची का मसौदा जारी कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया है कि 10 अप्रैल से 17 नवंबर, 2026 के बीच प्रदेश में यूपी में कुल 18 लाख 84 हजार 113 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंकड़ा नए नाम जुड़ने और पुराने नाम हटने, दोनों को ध्यान में रखने के बाद की बढ़ोतरी है.

उन्होंने कहा कि यह धारणा ग़लत है कि मतदाता सूची में नाम केवल पुनरीक्षण के दौरान ही जुड़वाए या हटवाए जा सकते हैं.

रिणवा के मुताबिक़, मतदाता सूची सालभर अपडेट होती रहती है. अंतिम सूची जारी होने के अगले दिन से भी लोग फ़ॉर्म 6, 7 और 8 जमा कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि मौजूदा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पात्र होने वाले नए युवा मतदाता जुड़ेंगे. रिणवा ने उम्मीद जताई कि चार जनवरी को आंकड़ों की समीक्षा के समय 1819 साल के मतदाताओं की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी दिखेगी.

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि फ़ॉर्म छह की किसी भी गड़बड़ी के लिए जनता भाजपाइयों व भ्रष्ट अधिकारियों को छठी का दूध याद दिला देगी.

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अधिकारियों पर दबाव डालकर ग़ैरक़ानूनी रूप से नाम जुड़वाने की जो चाल चल रही है उसके ख़िलाफ़ एक-एक सबूत जुटाया जाएगा और एफ़आइआर भी कराई जाएगी.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button