छत्तीसगढ़
अभिनेता इमरान ख़ान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे

अभिनेता इमरान ख़ान शनिवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
हिरासत में लिए जाने से पहले अभिनेता इमरान खान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, मेरी कोई मांग नहीं है. मैं यहां एक नागरिक के तौर पर आया हूं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो इस शहर में रहता है. मैं यह देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही की आज़ादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है और लोगों की आवाज़ को क्यों दबाया जा रहा है. इसी वजह से मैं यहां हूं.
उन्होंने कहा, मैं किसी से कोई मांग करने की स्थिति में नहीं हूं और न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं.(bbc.com/hindi)



