छत्तीसगढ़

दीपावली के बाद सर्राफा में कीमतों में गिरावट के साथ रौनक बरकरार

रायपुर, 11 नवंबर।धनतेरस और दीपावली के बाद सर्राफा बाजार में कीमतों में गिरावट के साथ रौनक बनी हुई है। बुधवार को सोना 144300 रूपए तोला और चांदी 190000 रूपए किलो रही। मुंबई सर्राफा बाजार पंचमी से प्रारंभ होने की परंपरा है इसलिए यह भाव लोकल स्तर पर रहा ।लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन सराफा में मुहूर्त के हिसाब से सभी सर्राफा व्यवसायी अनिवार्य रूप से शोरूम खोलते हैं। उसके बाद लगातार दुकान खुल रही है। सोने चांदी के व्यवसाय निरंतर जारी है।

धनतेरस से पहले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की हार की वजह से बाजार में कुछ गिरावट शुरू हुई थी। इससे सोना तीन दिन में 4700 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 440 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़त हासिल की थी। उस दिन
सोना 148100 चांदी 193800 रूपए थी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button