छत्तीसगढ़

11 पंजीयक समेत 59 के तबादले

रायपुर, 11 नवंबर।वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इनमें पंजीयकों से लेकर रिकॉर्ड कीपर तक 59 अधिकारी एवं कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी है।

11 जिला पंजीयकों में दीपक कुमार मंडावी को रायगढ़ से बेमेतरा, आशुतोष कौशिक को गरियाबंद से मुंगेली और विभूति क्षेत्रज्ञ को दंतेवाड़ा से जांजगीर भेजा गया है।

इसी तरह आशु अग्रवाल को कोरबा से धमतरी में मुख्यालय के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चित्रसेन पटेल को जांजगीर से बिलासपुर, एसएल नेताम को बेमेतरा से बालोद, विवेक कुमार को कोरिया से बस्तर, राजीव स्वर्णकार को बिलासपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा, भूपेंद्र दास वैष्णव को जशपुर से रायगढ़ और माधव चौधरी को बिलासपुर से अंबिकापुर पदस्थ किया गया है।

वहीं पाटन के वरिष्ठ उप पंजीयक वीरेंद्र कुमार श्रीवास को रायपुर-दो (ग्रामीण) में जिला पंजीयक का प्रभार सौंपा गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन जिलों में जिला पंजीयक की पदस्थापना नहीं की गई है, वहां जिला मुख्यालय के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

10 वरिष्ठ उप पंजीयकों और 22 उप पंजीयकों की नई पदस्थापना की गई है। वरिष्ठ उप पंजीयकों में देवराज साव को रायपुर मुख्यालय से कुरूद, मुकेश अजापाल को जगदलपुर से अमलेश्वर और प्रतीक खेमुका को बिलासपुर से बलौदाबाजार भेजा गया है। इसके अलावा नोगेंद्र पटेल को खरसिया और सूर्यकांत भंडारी को अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है।

उप पंजीयकों में इशरत खान को आरंग से रायपुर, चैतन्य ठाकुर को सक्ती से दुर्ग और रश्मि सोनी को लोरमी से सक्ती भेजा गया है। वहीं अश्वनी कुमार गढ़ेवाल को साजा से बिल्हा और सियाराम साहू को बिल्हा से अन्य स्थान पर पदस्थ किया गया है।

इनके अलावा 4 रिकॉर्ड कीपर, 11 पंजीयक लिपिक और एक सहायक ग्रेड-2 भी शामिल हैं। सहायक ग्रेड-2 शमित वर्मा को जिला पंजीयक कार्यालय रायपुर से महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यालय रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button