छत्तीसगढ़

9 थानों की पुलिस ने 7 दिन में 91 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर, 11 नवंबर।पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने सप्ताह भर में थाना पुरानी बस्ती, डी डी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा एवं मुजगहन क्षेत्रों में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान विभिन्न अधिनियमों के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 91 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 135 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई तथा 52 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिल किया।

अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाहियां निम्नानुसार हैं –

1. वारंटियों के विरुद्ध कार्यवाही – फरार वारंटियों की धरपकड़ करते हुए 13 स्थायी वारंट एवं 39 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 52 वारंटों की तामिली की गई।

2. आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही – अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध 09 प्रकरणों में 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 75.24 लीटर शराब जप्त की गई।

3. आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही – अवैध रूप से हथियार रखने एवं लेकर घूमने वालों के विरुद्ध 08 प्रकरणों में 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 07 चाकू एवं 01 देशी कट्टा जप्त किया गया।

4. जुआ के विरुद्ध कार्यवाही – जुआ खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध 22 प्रकरणों में 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 62,900 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त की गई।

5. एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही – मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध 01 प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.724 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया।

6. प्रतिबंधात्मक कार्यवाही – शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले 135 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button