छत्तीसगढ़

मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके के बाद ट्रंप ने उम्मीदवारों पर फोड़ा ठीकरा

-डैनियल बुश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया से देशभर के रिपब्लिकन नेताओं में नाराजगी बढ़ सकती है.

रिपब्लिकन पार्टी को मिल रही हार के बीच ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पहली प्रतिक्रिया दी है.

ट्रंप ने लिखा, मैं चुनाव मैदान में नहीं था. अगर मैं चुनाव लड़ रहा होता, तो हम भारी अंतर से जीतते.

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में दोहराया कि वह इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे और अगर वह मैदान में होते तो उनकी पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करती.

इस संक्षिप्त बयान के जरिए ट्रंप अपनी ही पार्टी से दूरी बनाते और चुनाव में मिल रही हार की ज़िम्मेदारी रिपब्लिकन उम्मीदवारों पर डालते नज़र आए.

मिडटर्म चुनावों को लेकर ट्रंप के रुख से पहले ही कई रिपब्लिकन नेता नाराज़ थे.

हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव में नियंत्रण गंवाने और सीनेट में भी हार की आशंका के बीच ट्रंप के इस बयान से पार्टी के भीतर मतभेद और बढ़ सकते हैं.

अब रिपब्लिकन नेताओं के सामने चुनावी हार के नतीजों से निपटने की चुनौती है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button