ट्रंप बोले, मिडटर्म चुनाव के नतीजे स्वीकार करने को तैयार हूं

रिपब्लिकन पार्टी के मजबूत गढ़ माने जाने वाले कुछ चुनावी क्षेत्रों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की जीत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को नई प्रतिक्रिया दी है.
न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह मिडटर्म चुनाव के नतीजों को पूरी तरह स्वीकार करने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर काम करने की बात भी कही.
ट्रंप ने कहा, हां, मैं इन नतीजों को पूरी तरह स्वीकार करने के लिए तैयार हूं.
उन्होंने आगे कहा, हम उनके साथ काम करने की उम्मीद करेंगे.
ट्रंप ने कहा, हम शायद मिलकर कोई रास्ता निकाल लेंगे.
हालांकि कुछ देर पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल के अपने हैंडल पर वीटो लिखी कैप की तस्वीर साझा की है.
इससे पहले बीबीसी के अमेरिकी न्यूज़ पार्टनर सीबीएस से कहा था कि वो राष्ट्रपति की अपनी सारी शक्तियों का इस्तेमाल करेंगे. इससे ऐसा संकेत मिला कि सीनेट और हाउस में बहुमत खोने के बाद भी ट्रंप फ़ैसलों को लेकर अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं.(bbc.com/hindi)
