दिल्ली के कई इलाक़ों में एयर क्वालिटी बेहद गंभीर, एक्यूआई 400 के पार

दिल्ली के कई इलाक़ों में हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) 400 के पर चली गई है. सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक़ एक्यूआई के लिहाज से यह सिवियर स्थिति है.
सीबीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक़ शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली के आईटीओ इलाक़े में एक्यूआई 422 दर्ज की गई.
वहीं जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास भी एक्यूआई 421 रही.
नजफ़गढ़ में भी एक्यूआई 414 रिकॉर्ड किया गया. वहीं चांदनी चौक में एक्यूआई 391 दर्ज की गई.
सीपीसीबी के मुताबिक़ एक्यूआई 401 से 500 के बीच हो तो इसे सिवियर माना जाता है. यह स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी असर डाल सकती है. ऐसी हवा बीमार लोगों पर गंभीर असर डाल सकती है.
वहीं एक्यूआई 301 से 400 के बीच हो तो लंबे समय तक ऐसी हवा में सांस लेने पर स्वसन संबंधी बीमारी हो सकती है.
सीबीसीबी के मुताबिक़ एक्यूआई 0 से 50 के बीच हो तभी इसे अच्छा माना जाता है. इसके 100 तक होना भी संतोषजनक है.(bbc.com/hindi)


