मिडटर्म चुनाव में हार के बाद ईरान युद्ध पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की ओर से कई सैन्य जनरलों को पद से हटाए जाने का मतलब है कि शायद उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
ट्रंप का ये बयान उनकी पार्टी को मिडटर्म चुनावों में मिली क़रारी हार के बाद आया है.
उनकी यह टिप्पणी उन हालिया ख़बरों के संदर्भ में आई है, जिनमें कहा गया है कि पीट हेगसेथ प्रशासन से बाहर होने वाले हैं.
उन्होंने ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की भी तारीफ़ की और इस अभियान को युद्ध कहे जाने पर आपत्ति जताई.
उन्होंने कहा, किसी ने ईरान के साथ युद्ध की बात कही? नहीं. हमने नाकेबंदी के मामले में शानदार सफलता हासिल की है.
इसके बाद उन्होंने अनुमान लगाया कि ईरान को युद्ध से उबरने में 25 से 30 साल लग सकते हैं.
उन्होंने कहा कि हालांकि, यह अभियान बहुत अच्छी तरह काम कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य लोग इस अभियान को कब्ज़ा बता रहे हैं.
उन्होंने कहा, यह लगभग एक कब्ज़ा ही है. और हम कोई चालाकी दिखाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. लेकिन यह एक कब्ज़ा है.
इसके बाद उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध में 18 अमेरिकी नागरिकों की मौत बहुत ज़्यादा है. हालांकि, उन्होंने इसकी तुलना वियतनाम और अफ़ग़ानिस्तान में मारे गए हज़ारों अमेरिकी सैनिकों से की.(bbc.com/hindi)


