अंबाला: सेवा संकल्प अभियान के तहत सहकारी संस्था में पौधारोपण व स्वच्छता अभियान

अंबाला। सेवा संकल्प अभियान के तहत द अंबाला सहकारी श्रम निर्माण प्रसंग लिमिटेड के परिसर में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के चेयरमैन सिकंदर लाल और वाइस चेयरमैन पवन कुमार ने किया। इस दौरान परिसर में पौधे लगाए गए तथा स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की सफाई की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ नियमित स्वच्छता आवश्यक है।
अभियान में संस्था के निदेशक करम सिंह, सुरजीत सिंह और रविंद्र सिंह के अलावा प्रबंधक श्याम लाल सहित कार्यालय के समस्त स्टाफ ने भाग लिया। सभी ने पौधों की देखभाल और स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
पदाधिकारियों ने कहा कि पौधारोपण केवल वर्तमान पर्यावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार करने का कदम है। नियमित सफाई से बीमारियों से बचाव होता है और आसपास का वातावरण बेहतर बनता है।
संस्था की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करें।



