छत्तीसगढ़

दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों के बीच बोले मल्लिकार्जुन खड़गे- कल सीजेआई से मिलेंगे

दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि वो सोमवार को चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया (सीजेआई) से मुलाक़ात करेंगे.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को गिरफ़्तार करने के आदेश इसलिए दिए गए, क्योंकि सरकार उनसे डर गई है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा, हमारे मौलिक अधिकारों को छीना जा रहा है. कल युवा प्रदर्शन कर रहे थे. आपातकाल में भी ऐसा नहीं हुआ कि ट्रेन और विमान रोके जाएं. तब बिना कारण के किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया.

मोदी सरकार ने प्रदर्शन को रोकने के लिए लोगों को गिरफ़्तार करने के आदेश दिए, फिर चाहे वो फ़्लाइट में हों या ट्रेन में. ये दिखाता है कि वो युवाओं से डरे हुए हैं. हम अपने हक़ के लिए लड़ते रहेंगे. हम नागरिकों के अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे.

उन्होंने कहा, कल हम सीजेआई से मिलेंगे. मैंने और राहुल जी ने पत्र लिखा है, मुलाक़ात के लिए वक़्त मांगा है.

गौरतलब है कि सोमवार को ही मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विपक्ष का मार्च है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button