छत्तीसगढ़

‘नौ लोगों का मर्डर करवाया’ वाले बयान पर अनंत सिंह ने दी सफ़ाई

बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक अनंत सिंह ने नौ लोगों का मर्डर करवाया वाले बयान पर सफ़ाई दी है.

अनंत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनके बयान को ग़लत तरीक़े से चलाया गया, जबकि उन्होंने कहा था कि उनके लोग मारे गए थे.

अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, मेरे बयान को उल्टे तरीक़े से चलाया गया, लोगों ने समझा कि नीतीश जी के लिए नौ लोगों को मर्डर किया, जबकि मेरे नौ लोग मारे गए थे.

उन्होंने कहा, मैंने नीरज कुमार को जवाब दिया है कि मैंने कितनी क़ुर्बानी दी है. जब लालू यादव की सरकार थी तब हमारे नौ लोग मरवा दिए गए और मुझे गोली लगी. हम नीतीश कुमार के साथ हुए इसलिए लालू यादव ने मरवा दिए. हमारी इतनी क्षति हुई है. मेरे पिता की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

गौरतलब है कि अनंत सिंह ने हाल के दिनों में जनसुराज पार्टी के समर्थन में भी कुछ बयान दिए हैं, जिसके बाद वो चर्चा में हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button