छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी को एक और झटका, दो दिन में तीसरे विधायक ने दिया इस्तीफ़ा

अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है.

कुंवर विजय प्रताप सिंह लंबे समय से अपनी ही पार्टी की लीडरशिप के मुखर आलोचक रहे हैं. जून 2025 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते आम आदमी पार्टी उन्हें 5 साल के लिए निलंबित भी कर चुकी थी.

उन्होंने एक्स पर लिखा, हमें छोटी-मोटी राजनीति और केवल उद्घाटन (रिबन काटने) तक सीमित रहने की सोच से ऊपर उठना होगा. हमें पंजाब को जो आज नशा, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसा हुआ है फिर से एक प्रगतिशील और ख़ुशहाल राज्य बनाना होगा.

2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के लिए यह एक और झटका माना जा रहा है.

एक दिन पहले ही पटियाला जिले के दो विधायकों चेतन सिंह जौड़ामाजरा (समाना सीट) और हरमीत सिंह पठानमाजरा (सनौर सीट) ने भी आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button