छत्तीसगढ़

उत्तर प्रदेश: वैन और ट्रेलर ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के थारुआ डीह इलाक़े के पास रविवार देर रात ओमनी वैन और ट्रेलर ट्रक के बीच भीषण टक्कर में वैन सवार 6 लोगों की मौत हो गई.

वहीं 2 लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया, हादसे के वक़्त ओमनी वैन में कुल 8 लोग सवार थे. टक्कर में 6 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है. हादसे के कारणों का भी पता लगाया जाएगा.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है.

उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने, राहत एवं बचाव कार्य में तेज़ी लाने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button