ताजा खबर

मां बम्लेश्वरी मंदिर के ज्योति विसर्जन यात्रा को इंटरनेशनल बुक आफ रिकार्ड्स में मिली जगह

राजनांदगांव: मां बम्लेश्वरी धाम डोंगरगढ़ के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा विगत चैत्र नवरात्र के नवमी पर्व पर आयोजित ज्योति विसर्जन महायात्रा के दौरान 962 महिलाओं द्वारा सिर पर ज्योति कलश धारण कर ज्योति विसर्जन यात्रा करने के विहंगम व अदभुत क्षण को विश्व रिकार्ड में सम्मिलित किया गया है। इस ऐतिहासिक आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय बुक आफ रिकार्ड्स -वर्ल्ड रिकार्ड्स आफ एक्सीलेंस ने ज्योति विसर्जन यात्रा के दौरान सिर पर अग्नि कलश धारण करने वाली महिलाओं का सबसे बड़ा समूह के रूप में विश्व रिकार्ड के तौर पर मान्यता दी है। इस रिकार्ड का प्रमाण पत्र इंटरनेशनल बुक आफ रिकार्ड्स के सीईओ पंकज विग द्वारा ट्रस्ट समिति को प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि न केवल मंदिर ट्रस्ट की, बल्कि समस्त डोंगरगढ़वासियों, छत्तीसगढ़ और मां के सभी भक्तों की आस्था, अनुशासन और शक्ति का प्रतीक है। बम्लेश्वरी मंदिर समिति के इस उपलब्धि में विशेष रूप से उन सभी महिलाओं का विशेष योगदान रहा जो ज्योति विसर्जन के इस पवित्र कार्य को संपन्न करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button