ताजा खबर

किरंदुल में दीपावली पर्व पर पटाखों की धूम, गोयल फटाका दुकान में विशाल रेंज उपलब्ध

किरंदुल :  दीपावली, धनतेरस एवं आगामी त्योहारों को लेकर किरंदुल में बाजार सज गया है। फुटबॉल ग्राउंड में लगे पटाखा बाजार में इस बार ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर और विशाल वैरायटी देखने को मिल रही है।

इसी कड़ी में फुटबॉल ग्राउंड, दुकान नंबर-5 स्थित गोयल फटाका दुकान में पटाखों की सबसे बड़ी रेंज उपलब्ध है। संचालक आकाश गोयल ने बताया कि इस बार ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकान में ग्रीन पटाखों सहित सभी प्रकार के फैंसी पटाखे मंगाए गए हैं।

दुकान में 7 शॉट से लेकर 500 शॉट तक के स्काई शॉट, 100 लड़ी से लेकर 10,000 तक की लड़ियां, रॉकेट, अनार, चकरी, फुलझड़ी, बम, कलर बम सहित फैंसी पटाखों की ढेरों वैरायटी उपलब्ध है।

संचालक ने बताया कि उनकी दुकान की विशेषता GREEN CRACKERS है। यहां गुणवत्ता, उचित दाम और सुरक्षित पटाखों की पूरी रेंज एक ही स्थान पर ग्राहकों को मिलेगी।

उन्होंने सभी नगरवासियों को दीपावली एवं धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक बार दुकान में आकर ऑफर का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button