छत्तीसगढ़

संबित पात्रा बोले- राहुल गांधी को सत्ता में बैठाने की प्रायोजित कोशिश हो रही

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को सत्ता में बैठाने के लिए देश में सत्ता परिवर्तन की एक प्रायोजित कोशिश की जा रही है.

संबित पात्रा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर मार्च कर रहे हैं.

संबित पात्रा ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, विपक्षी दलों, ख़ासकर कांग्रेस की तरफ़ से एक प्रायोजित कोशिश की जा रही है कि देश में सत्ता कैसे बदली जाए और राहुल गांधी को सत्ता में कैसे बिठाया जाए. इसके लिए भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रायोजित तरीक़े से हमले किए जा रहे हैं. यह कुछ महीने पहले शुरू नहीं हुआ, बल्कि यह सालों से चल रहा है.

उन्होंने कहा, शुरू से ही कांग्रेस राहुल गांधी को किसी तरह लॉन्च और री-लॉन्च करने की कोशिश करती रही है. कई कोशिशों के बावजूद जब राहुल गांधी लॉन्च नहीं हो पाए, तो आख़िरकार कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगियों ने तय किया कि भले ही उन्हें भारत के लोकतंत्र पर हमला करना पड़े और भारत में अराजकता फैलानी पड़े.

दूसरी ओर, कांग्रेस ने सोमवार को अपनी तीन मांगें सामने रखी हैं.

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ख़ड़गे ने एक्स पर लिखा था, कांग्रेस पार्टी की 3 मांगें नॉन-नेगोशिएबल हैं. पहली, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा. दूसरी, एसआईआर को रद्द करना. तीसरी, बैलट पेपर पर चुनाव कराना.(bbc.com/hindi)

राजेश कुमार

उत्तर भारत के एक छोटे शहर में पले-बढ़े। बचपन से ही लोगों की बातें सुनना और आसपास की ज़िंदगी को ध्यान से देखना उनकी आदत रही है। परिवार में सादगी और मेहनत को हमेशा महत्व दिया गया। खाली समय में किताबें पढ़ना, पुरानी डायरियाँ पलटना और सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठकर आम लोगों से बात करना उन्हें अच्छा लगता है। वे मानते हैं कि हर इंसान की अपनी एक कहानी होती है, बस उसे सुनने वाला कोई होना चाहिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button