ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ कांग्रेस का देश भर में प्रदर्शन का एलान, कहा- काला दिवस मनाएंगे

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है और 8 अक्तूबर को देश भर में प्रदर्शन का एलान किया है.
कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा है कि इस मौके पर पार्टी देश भर में भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस मनाएगी
इससे पहले बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कई विपक्षी नेताओं को ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया था.
हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था.राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेताओं के साथ राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे.
10 अक्तूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन का एलान किया है.(bbc.com/hindi)



