छत्तीसगढ़

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ‘मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए, मैंने आठ युद्ध रुकवाए’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, किसी भी राष्ट्रपति ने कभी कोई युद्ध खत्म नहीं कराया. मैंने आठ युद्ध खत्म कराए हैं और शायद दुनिया के पूरी तरह तबाह होने को भी रोक दिया है. इसलिए मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए.

2026 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा नॉर्वे की नोबेल समिति शुक्रवार को करेगी.

पुरस्कार के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं पता कि उनका फ़ैसला क्या होगा. उनकी ऐसी छवि रही है कि शायद वे मेरे जैसे लोगों को यह पुरस्कार नहीं देते.

सत्ता में दोबारा आने के बाद से ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि वह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं.

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से ट्रंप ने कहा, अब शायद वह समय आ गया है. पिछली बार पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति ने कहा था कि इतिहास में किसी और से ज्यादा इसका हकदार राष्ट्रपति ट्रंप है. उनके ज़रिए अप्रत्यक्ष रूप से यह सम्मान पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर चुका हूं.

वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने जनवरी में अपना 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार पदक ट्रंप को दे दिया था.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button