छत्तीसगढ़

बिहार एमएलसी चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज का खाता खुला

बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में जन सुराज पार्टी ने अपना खाता खोल लिया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी मदन मोहन झा को 324 वोटों से हरा दिया.

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

इससे पहले मंगलवार को बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी.

अधिकारियों के मुताबिक़, विधान परिषद की कुछ सीटों पर मतगणना अभी जारी है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button