छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ियों को सौरभ चंद्राकर से सीखना चाहिए…

पूर्व विधायक अमित जोगी का बयान

रायपुर, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में जोगी ने कहा कि वे सौरभ चंद्राकर के फैन हैं और दूसरों को भी होना चाहिए।

जोगी ने छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय कहावत सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया, भोला छत्तीसगढ़िया का जिक्र करते हुए कहा कि लोग इसकी अगली पंक्ति भूल जाते हैं- सीधा म सीधा त भोला छत्तीसगढ़िया, नई त डोमी करिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग भोले हैं और इसी वजह से उनका शोषण होता रहा है।

अमित जोगी ने लिखा कि एक जूस बेचने वाला भोला छत्तीसगढ़िया उन लोगों के बीच पहुंच गया, जो राज करते हैं, गुलामी नहीं। उन्होंने कहा कि सौरभ चंद्राकर पर टेढ़े रास्ते से वहां पहुंचने के आरोप हैं, लेकिन यही पैमाना उन बड़े लोगों पर भी लागू होना चाहिए, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को अडानीगढ़ बना दिया।

जोगी ने दावा किया कि सौरभ ने उन्हीं लोगों को उन्हीं के खेल में हरा दिया। उन्होंने सौरभ को ऐसा छत्तीसगढ़िया बताया, जिसने खुद को पीड़ित मानने से इनकार किया और कहा कि उससे सीखने के लिए बहुत कुछ है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button