ताजा खबर

लखपति दीदी योजना से रसेंद्री बनीं आत्मनिर्भर, किराना स्टोर से परिवार को दे रहीं आर्थिक संबल

लखपति दीदी योजना से रसेंद्री बनीं आत्मनिर्भर, किराना स्टोर से परिवार को दे रहीं आर्थिक संबल

बैंक लिंकेज से मिला एक लाख और सामुदायिक निवेश निधि से 60 हजार रुपये का सहयोग

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ में लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के नए अवसर खोल रही है। महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर न केवल अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। सक्ती जिले के ग्राम सराईपाली की श्रीमती रसेंद्री चौहान इसकी मिसाल हैं।

विकासखंड डभरा निवासी रसेंद्री चौहान ने योजना के तहत मिले आर्थिक सहयोग से अपना किराना स्टोर शुरू किया। उन्हें बैंक लिंकेज के माध्यम से एक लाख रुपये और सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) से 60 हजार रुपये की सहायता मिली। इस राशि से उन्होंने व्यवसाय शुरू कर नियमित आमदनी का जरिया तैयार किया।

रसेंद्री चौहान बताती हैं कि किराना स्टोर से होने वाली आय से परिवार को आर्थिक संबल मिल रहा है। साथ ही, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। वे डभरा विकासखंड में लखपति दीदी के रूप में पंजीकृत हैं।

इस सफलता के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उनकी पहल क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

The post लखपति दीदी योजना से रसेंद्री बनीं आत्मनिर्भर, किराना स्टोर से परिवार को दे रहीं आर्थिक संबल appeared first on sathisandesh.in.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button