लोक आस्था, सूर्य उपासना, त्याग और तपस्या का अद्भुत संगम मनाया गया छठ महापर्व
रायपुर : पंडरी तलाब में हर साल कि भांति इस बार भी रहवासी ने छठ पूजा महापर्व मनाया गया। पहला अर्ध डूबते सूरज को दिया। व्रत धारियों फिर सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया पूछे गए सवाल पर बताया पं मनोज मिश्रा ने बताया कि छठ महापर्व ऐसा पर्व है छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि श्रद्धा, विश्वास, त्याग, तपस्या, अनुशासन, स्वच्छता और प्रकृति के के प्रति कृतज्ञता का अनुपम उदाहरण है।छठ महापर्व चार दिनों तक चलने वाला विशेष धार्मिक अनुष्ठान है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती पवित्र स्नान करके सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। घरों में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
दूसरे दिन खरना मनाया जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को पूजा-अर्चना के बाद गुड़ की खीर, रोटी तथा अन्य पारंपरिक प्रसाद ग्रहण करते हैं। खरना के प्रसाद को परिवार और आसपास के लोगों में बांटने की परंपरा भी है। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य का आयोजन होता है। यह छठ पर्व का अत्यंत महत्वपूर्ण और मनोहारी दृश्य होता है। व्रती पारंपरिक वस्त्र धारण कर बांस के सूप और दउरा में फल, नारियल, गन्ना, ठेकुआ तथा अन्य पूजन सामग्री लेकर नदी, तालाब और जलाशयों के किनारे पहुंचते हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की जाती है।इसके बाद चौथे दिन प्रातःकाल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सूर्योदय की पहली किरण के साथ श्रद्धालु जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को नमन करते हैं। अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती पारण करते हैं और इसी के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होता है।


