छत्तीसगढ़
चीन: इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत, 30 से ज़्यादा घायल

चीन के उत्तरी प्रांत शांक्सी की राजधानी ताइयुआन में रविवार को एक ऊंची इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई.
चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक़, इस हादसे में 30 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से बताया कि इमारत में आग रविवार शाम स्थानीय समय के मुताबिक 4:59 बजे लगी थी.
इस आग पर क़रीब दो घंटे बाद काबू पाया जा सका. सरकारी मीडिया ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इमारतों से जुड़े सुरक्षा नियमों में ढिलाई के कारण चीन में आग लगने की ऐसी जानलेवा घटनाएं बढ़ रही हैं.(bbc.com/hindi)



