छत्तीसगढ़
रायपुर दुर्ग में ईडी की दबिश

रायपुर, 27 अक्टूबर। ईडी ने आज सवेरेदुर्ग और रायपुर में छापेमारी शुरू की है। इनमें रायपुर के रवि नगर स्थित कारोबारी सुशील कुमार के घर में जांच शुरू की है। फिलहाल टीमें कागज और डिजिटल डिवाइस की जांच कर रही है।
आरंग के सराफा कारोबारी नितिन डागा के घर जांच की जा रही है। नितिन का परिवार आरंग के बड़े लैंड लार्ड बताए जा रहे हैं। ईडी के 4 अधिकारी, सीआरपीएफ के जवानों के साथ सुबह 6 बजे रवि नगर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह जांच नितिन और परिजनों द्वारा बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी बिक्री की गई है। इस छापे मारी को भारत माला परियोजना घोटाले से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।



