ईडी की टीमें 5 लाख कैश जब्त कर 15 घंटे बाद लौटीं

रायपुर, 27 अक्टूबर।ईडी ने आज सवेरे दुर्ग में गुलशन बघेल और रायपुर में नितिन डागा के 5 से अधिक ठिकानों पर 15 घंटे से अधिक चली छापेमारी के बाद ईडी की टीमें लौट आईं है। टीमे कई दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और 5 लाख नगद लेकर लौटने की जानकारी दी गई है। इससे पहले ईडी टीम ने रायपुर के रवि नगर पंडरी स्थित कारोबारी नितिन डागा के घर सुशील विला में जांच शुरू की है।
नितिन का आरंग में सराफा शो रूम है। नितिन का परिवार आरंग के बड़े लैंड लार्ड बताए जा रहे हैं। ईडी के 4 अधिकारी, सीआरपीएफ के जवानों के साथ सुबह 6 बजे रवि नगर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह जांच नितिन और परिजनों द्वारा बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी बिक्री की गई है। इस छापे मारी को भारत माला परियोजना घोटाले से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।फिलहाल टीमें कागज और डिजिटल डिवाइस की जांच कर रही है। वहीं दुर्ग में गुलशन बघेल के ठिकानों में दबिश दी थी। गुलशन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग मामले में घेरा है। उस पर आरोप है कि वह स्वयं को पूर्व सीएम का करीबी बताकर सरकारी काम कराने के बदले रूपए वसूलता रहा था।


