छत्तीसगढ़

बीडीएस और बेदरे थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया गया था आईईडी

करकेली-बेदरे मार्ग पर मिला 5 किलो का टिफिन बम, पुलिस ने सुरक्षित किया नष्ट

बीजापुर, 12 नवंबर। जिले में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व में लगाए गए विस्फोटक की बरामदगी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बीजापुर पुलिस ने करकेली-बेदरे मार्ग पर सड़क किनारे स्थित कच्ची पगडंडी से लगभग 5 किलोग्राम वजनी टिफिन प्रेशर आईईडी बरामद किया है। बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) और थाना बेदरे के जवानों ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करकेली से बेदरे जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे कच्ची पगडंडी में माओवादियों द्वारा पूर्व में टिफिन बम लगाया गया था। इसकी बरामदगी के बाद बीडीएस एवं थाना बेदरे की टीम ने मौके पर आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए डिमाइनिंग की कार्रवाई की और विस्फोटक को सुरक्षित रूप से नष्ट किया।

बरामद आईईडी प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया गया था और इसका वजन लगभग 5 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस की सतर्कता और बीडीएस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़े खतरे को टाल दिया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button