ताजा खबर

मध्यप्रदेश से बिछड़कर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी और पेंशनर पिछड़े :- राजेश चटर्जी,DA/DR की स्वीकृति और भुगतान में छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को हुआ आर्थिक नुकसान, 3.85 लाख कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनर प्रभावित :- आलोक शुक्ला

नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो चीफ रायपुर/गौरेला पेंड्रा मरवाही(सर्वव्यापी)

मध्यप्रदेश की तुलना में छत्तीसगढ़ के कर्मचारी और पेंशनर महंगाई भत्ता (DA) एवं महंगाई राहत (DR) की स्वीकृति और भुगतान के मामले में पिछड़ गए हैं। इसका सीधा असर प्रदेश के लगभग 3.85 लाख कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों की वर्तमान एवं भविष्य की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। विशेष रूप से पेंशन निर्धारण में भी उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं प्रदेश संगठन सचिव आलोक शुक्ला ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में वर्षवार महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दरों की तुलना करते हुए बताया कि जुलाई 2019 से नवंबर 2026 तक दोनों राज्यों के बीच DA/DR की स्वीकृति और भुगतान में अंतर बना रहा।*दोनों राज्यों में DA/DR की वर्षवार स्थिति इस प्रकार रही*अवधि| मध्यप्रदेश| छत्तीसगढ़जुलाई 2019| 17%| 12%जनवरी 2020| 21%| 17%जुलाई 2021| 28%| 22%जनवरी 2022| 31%| 28%जुलाई 2022| 34%| 30%जनवरी 2023| 38%| 34%जुलाई 2023| 42%| 38%जनवरी 2024| 46%| 42%जुलाई 2024| 50%| 46%जनवरी 2025| 55%| 50%जुलाई 2025| 58%| 55%जनवरी 2026| 60%| 58%नवंबर 2026| 60%| 60%फेडरेशन पदाधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत का भुगतान देय तिथि से एरियर्स सहित किया, जबकि छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को इस तरह का लाभ नहीं मिल पाया। यहां तक कि विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान मोदी की गारंटी के तहत शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों के हित में की गई घोषणा पर भी अब तक अपेक्षित अमल नहीं हुआ है।उन्होंने कहा कि हाल ही में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच 2 प्रतिशत DA/DR वृद्धि की स्वीकृति तिथि एवं भुगतान को लेकर वित्तीय अंतर बना हुआ है। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 50 हजार रुपये है, तो 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते की राशि 1,000 रुपये प्रतिमाह होगी। इस हिसाब से नौ माह का एरियर 9,000 रुपये और दस माह का अंतर 10,000 रुपये होता है।उनके अनुसार, मध्यप्रदेश में जनवरी 2026 से सितंबर 2026 तक नौ माह के 2 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते के एरियर्स का भुगतान तीन समान किस्तों में किया जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को इस 2 प्रतिशत वृद्धि का आर्थिक लाभ नवंबर 2026 से मिलेगा। इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के वित्तीय हित प्रभावित होंगे।*फेडरेशन ने उठाया सवाल*फेडरेशन ने सवाल उठाया है कि जब केंद्र सरकार के समान DA/DR की स्वीकृति मध्यप्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान कर रही है, तो छत्तीसगढ़ सरकार ऐसा क्यों नहीं कर रही है? आखिर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और पेंशनरों को उनके हक के आर्थिक लाभ से वंचित क्यों रखा जा रहा है?

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button