छत्तीसगढ़

नवजात खरीद-फरोख्त, पीड़िता के नाबालिग निकली

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 27नवंबर । नवजात खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने पीड़िता के नाबालिग होने का खुलासा किया है। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में इनका नेटवर्क 8 राज्यों तक फैले होने का खुलासा हुआ है। इससे
गिरफ्तारी का आंकड़ा और बढ़ने की जानकारी दी गई। पीड़िता पहले भी इस धंधे का शिकार हो चुकी थी। उसका ओडिशा से रेस्क्यू हुआ था। इस मामले में संलिप्त

गोगांव के दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई। जिला कलेक्टर ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया है और 30 नवंबर तक जवाब मांगा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक एक डाक्टर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं जो एजेंट की तरह काम करती थीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button