छत्तीसगढ़

पुतिन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे पूर्व जर्मन चांसलर, मैर्त्स ने बताया अनैतिक

-सोनम मिश्रा

जर्मनी के चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स ने पूर्व चांसलर गेरहार्ड श्रोएडर के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की आलोचना की है. जर्मन सरकार के प्रवक्ता स्टेफेन मायर के मुताबिक, मैर्त्स ने श्रोएडर के इस कदम को बेहद अनैतिक बताया.

प्रवक्ता स्टेफेन मायर ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के लिए अकेले पुतिन जिम्मेदार हैं और उनके आदेशों से हर दिन लोगों की जान जा रही है, परिवार टूट रहे हैं. जर्मन विदेश मंत्रालय ने साझा किया कि उनके पास श्रोएडर की इस यात्रा की जानकारी नहीं थी.

रूस के मुताबिक, पुतिन को मीडिया से पता चला था कि श्रोएडर मॉस्को में बिजनेस दौरे पर हैं. इसके बाद उन्होंने अपने पुराने दोस्त को आमंत्रित किया.

82 वर्षीय पूर्व जर्मन चांसलर गेरहार्ड श्रोएडर मॉस्को में जर्मन सुपरमार्केट चेन हाइपरग्लोबस की रूसी शाखा का दौरा करने पहुंचे थे. पिछले हफ्ते ही उन्हें इस चेन के बोर्ड मेंबर में शामिल किया गया था.

श्रोएडर 1998 से 2005 तक जर्मनी के चांसलर थे. पद से हटने के बाद उन्होंने रूसी ऊर्जा कंपनियों के साथ काम किया और पुतिन से अपने संबंध बनाए रखें. रूस के साथ उनके करीबी रिश्तों की 2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से लगातार आलोचना होती रही है.(dw.com/hi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button