छत्तीसगढ़

मस्क ने उठाए लाइसेंस पर सवाल, राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना

-आमिर अंसारी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इलॉन मस्क की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें मस्क ने भारत में स्टारलिंक को अब तक ऑपरेशन लाइसेंस नहीं मिलने पर सवाल उठाया था. मस्क ने कहा था कि उनकी कंपनी पिछले पांच वर्षों से भारतीय नियमों और आवश्यकताओं का पालन कर रही है, फिर भी उसे सेवा शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है.

मस्क की टिप्पणी को राहुल गांधी ने एक्स पर रीपोस्ट किया और जवाब देते हुए लिखा, भारत में आपका स्वागत है, इलॉन. जरा इंतजार करिए, जब आपको यहां के दूसरे शख्स के बारे में भी पता चलेगा. इस टिप्पणी को केंद्र सरकार और उसकी नीतियों पर तंज के रूप में देखा जा रहा है. मस्क ने राहुल के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि यह स्थिति वास्तव में चिंताजनक है.

हालांकि स्टारलिंक को सैटेलाइट संचार और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े जरूरी अनुमोदन मिल चुके हैं, लेकिन कंपनी अभी सुरक्षा मंजूरी का इंतजार कर रही है. इसके बाद ही वह भारत में अपनी व्यावसायिक सेवाएं शुरू कर सकेगी.(dw.com/hi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button