छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

कोरबा, 16 नवंबर 2026। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर रविवार की शाम शहर के छठ घाटों पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूरे कोरबा अंचल की सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

व्रतियों का किया अभिवादन, पूर्वांचल समाज को दी बधाई

घाटों पर पहुँचे अग्रवाल ने कठिन निर्जला व्रत रखकर साधना कर रहीं माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने पूर्वांचल समाज के नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और महापर्व की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अनुशासन, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का महाउत्सव है। पूर्वांचल समाज की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस समाज ने अपनी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के दम पर कोरबा के सामाजिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई है।

सामाजिक समरसता ही कोरबा की असली पहचान

अग्रवाल ने कहा कि कोरबा एक ‘मिनी इंडिया’ की तरह है, जहाँ विभिन्न प्रांतों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग एक परिवार की तरह मिल-जुलकर रहते हैं। यही आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संदेश दिया कि त्योहारों की असली सार्थकता तभी है जब हम आपसी दूरियों को मिटाकर प्रेम व एकजुटता को मजबूत करें और अपनी गौरवशाली परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाएँ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button