ग़ुलाम नबी आज़ाद बोले- ‘फ़ारूक़ साहब का बयान पूरी तरह ग़लत’

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के बयान पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा, मैं फ़ारूक़ साहब का सम्मान करता हूं, लेकिन उनका यह बयान पूरी तरह ग़लत है. अगर भारत और जम्मू-कश्मीर के लोगों का कोई दुश्मन है, तो वह पाकिस्तान है.
फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले में नेशनल कॉन्फ़्रेंस के एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान का बिना नाम लिए बिना कहा, वो हमें बचा रहे हैं.
इस पर आज़ाद ने कहा, आज पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (पीओके) में क्या हालात हैं? वहां कितने लोग मारे गए हैं? वहां के लोग वापस लौटकर भारत का हिस्सा बनकर रहना चाहते हैं.
ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि 1947 से जम्मू-कश्मीर में जो भी विकास हुआ है, वह केंद्र सरकार की कोशिशों का नतीजा है.
फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के इस बयान पर बीजेपी ने जहां कड़ी प्रतिक्रिया दी है वहीं, कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि फ़ारूक़ अब्दुल्लाह को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था.(bbc.com/hindi)



