छत्तीसगढ़

अमेरिकी महंगाई और डॉलर की मजबूती से सोना-चांदी दबाव में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना !

रायपुर, 25 नवंबर।बुधवार को सोना 124200 रूपए तोला और चांदी 145100 रूपए किलो के साथ बाजार बंद हुआ। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरखमालू ने कहा कि वैश्विक बाजार में मौजूदा परिस्थितियों के चलते अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती निवेशकों के लिए चिंता का विषय है, जिसका असर सोने-चांदी सहित अन्य बाजारों पर देखने को मिल रहा है। इनकी कीमतों में दबाव बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हार मिलने के बाद राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव और अमेरिका की ओर से 20 देशों पर टैरिफ लगाए जाने की संभावित कार्रवाई भी वैश्विक बाजारों को प्रभावित कर रही है। मालू ने कहा कि आने वाले समय में भी बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को मंगलवार को सोना 130700 चांदी 160000 रूपए थी।वहीं मंगलवार को सोना 128900 चांदी 154400 थी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button