गुप्ता ने एनआईटी के कुलसचिव का कार्यभार संभाला

रायपुर, 19 अक्टूबर।राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के नए कुलसचिव (रजिस्ट्रार) अशोक कुमार गुप्ता नेकार्यभार ग्रहण कर लिया है । वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई से प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में पदस्थ हुए हैं|
श्री गुप्ता को शैक्षणिक संस्थानों के प्रशासन के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का पेशेवर अनुभव प्राप्त है। एनआईटी रायपुर में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे दिसंबर 2017 से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई में अपर कुलसचिव एवं उप कुलसचिव के पद पर कार्यरत रहे। इससे पूर्व, उन्होंने जुलाई 10 से जून 17 तक भारतीय खनि विद्यापीठ (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स), धनबाद में सहायक कुलसचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। उससे पहले नवंबर 04 से जून 10 तक भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान में सीएलए के पद पर कार्य किया।


