गृहमंत्री का निज सहायक बता नौकरी, ट्रांसफर कराने 25 लाख वसूले, दो गिरफ्तार
रायपुर,7 अक्टूबर।सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से एक स्वयं को गृहमंत्री का निज सहायक बताता था।दोनों स्वयं को प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क होना बताकर झांसा देकरधोखाधड़ी करते थे।
बोस्टो तांडी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार आरोपी संतराम यादव एवं आदित्य मोहन पंडा के द्वारा बोस्टो शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर स्वयं को प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क होना तथा आदित्य के द्वारा स्वयं को गृहमंत्री का निज सहायक होने का झूठा पहचान बता कर 70000/ रूपये लेकर नौकरी नहीं लगाया। इसके साथ साथ अन्य लोगो से भी रूपये लेकर धोखाधड़ी की है। सिविल लाईन पुलिस में धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340, 3(5) दर्ज कर जांच की। इस दौरान बोस्टोसहित गवाहो से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी आदित्य मोहन पण्डा पिता अनिल पण्डा उम्र 23 साल वर्तमान पता कमल विहार संतराम यादव पिता बलराम यादव उम्र 38 साल पता हिमालया हाईट्स देवपुरीको पुलिस हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ करने पर अभी तक आरोपियों द्वारा इसी प्रकार से करीब 15 लोगों के साथ करीब 25 लाख की अन्य लोगो से भी नौकरी लगाने, ट्रांसफर कराने के नाम पर रूपए लेना स्वीकार किया है। अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है l



