छत्तीसगढ़

सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हूती विद्रोहियों के हमले, भारतीय दूतावास ने जारी की ये एडवाइज़री

हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों के बीच भारत ने एक एडवाइज़री जारी कर अपने नागरिकों से सतर्क रहने और ज़रूरत के मुताबिक़ घरों के अंदर रहने को कहा है.

रियाद स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइज़री में कहा गया, मौजूदा स्थिति को देखते हुए, सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, ज़रूरत पड़ने पर घरों के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है.

एडवाइज़री में भारतीय नागरिकों को मौजूदा घटनाक्रम से जुड़ा कोई भी वीडियो या ख़बर प्रसारित करने या री-पोस्ट करने से सख़्ती से बचने की सलाह दी गई है.

दूतावास ने कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दाह स्थित वाणिज्य दूतावास के साथ-साथ वीएफ़एस कंपनी के ज़रिए दी जाने वाली सेवाएं भी सामान्य रूप से जारी हैं. ज़रूरत पड़ने पर आगे की जानकारी और एडवाइज़री जारी की जाएंगी.

दूतावास ने यह भी बताया कि प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र (पीबीएसके) की 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन चालू है. इसका स्थानीय टोल-फ़्री नंबर 8002471234 है.

इससे पहले एयर इंडिया ने सऊदी अरब के रियाद के लिए अपनी सभी फ़्लाइट्स 10 अक्तूबर तक के लिए रद्द कर दी हैं. रियाद में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए इस ख़बर की पुष्टि की है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button