छत्तीसगढ़
रायपुर ग्रामीण में तीन थानों के प्रभारी बदले

रायपुर, 15 अक्टूबर। रायपुर ग्रामीण पुलिस में तीन थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। एसपी श्वेता सिन्हा ने इस सिलसिले में आदेश जारी किया है।
बताया गया निरीक्षक आशीष यादव को अभनपुर, निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम को सिलतरा और एसआई राजेंद्र कंवर को मंदिर हसौद थाने का प्रभारी बनाया गया है।



