छत्तीसगढ़
ललित चंद्राकर बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री

सीएम साय और किरण देव ने दी बधाई
रायपुर, 21 नवंबर। दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय और किरण देव ने चंद्राकर को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



