छत्तीसगढ़

बेगूसराय: सामूहिक बलात्कार की सर्वाइवर से फिर मारपीट, छत से नीचे फेंकने का आरोप

बिहार के बेगूसराय में सामूहिक बलात्कार की सर्वाइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना 10 नवंबर की है.

पुलिस ने बताया कि महिला के साथ मारपीट के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बेगूसराय पुलिस ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि इलाज के बाद महिला को घर भेज दिया गया है.

इस मामले में एक नामज़द और एक अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है.

इससे पहले, जून महीने में इसी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था.

पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद बेगूसराय के सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने लकड़ी का टुकड़ा निकाला था.

इसके बारे में बीबीसी न्यूज़ हिन्दी ने ख़बर छापी थी जिसे आप यहाँ पढ़ सकते हैं.

महिला ने इससे पहले मार्च 2026 में भी यौन हिंसा की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी. यानी इस साल पीड़िता के साथ यह तीसरी घटना है.

बेगूसराय मुख्यालय के डीएसपी निखिल कुमार ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी को बताया, पीड़िता के बयान के आधार पर एक नामज़द और एक अज्ञात व्यक्ति को अभियुक्त बनाया गया है. नामज़द अभियुक्त भोगल कुमार को गिरफ़्तार कर लिया गया है. दूसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है.

महिला के परिवार का आरोप है कि भोगल कुमार पुराने मामले (सामूहिक बलात्कार) में नामज़द अभियुक्तों के रिश्तेदार हैं.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button