ताजा खबर

नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 100 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी और 24 अभियंता भी शामिल, विभागीय जांच का सामना कर रहे तीन सीएमओ निलंबन से बहाल… देखें सूची।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने विभाग के 100 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) और 24 अभियंता शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न पदों पर कार्यरत 23 अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है।जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित होने वालों में 5 लेखापाल, 4 स्वास्थ्य निरीक्षक, 4 भृत्य, 3 कैशियर और 3 सहायक ग्रेड-3 शामिल हैं। वहीं एक-एक स्टेनोग्राफर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालक का भी स्थानांतरण किया गया है।

विभागीय जांच जारी, तीन सीएमओ निलंबन से बहाल

इस प्रशासनिक फेरबदल में तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को बड़ी राहत भी मिली है। विभाग ने विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान को उनके विरुद्ध चल रही विभागीय जांच जारी रखते हुए निलंबन से बहाल कर दिया है। बहाली के बाद विकास पाटले को दल्ली राजहरा नगर पालिका, विष्णु प्रसाद यादव को वाड्रफनगर नगर पंचायत तथा जफर खान को बिलाईगढ़ नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।हालांकि, शासन ने स्पष्ट किया है कि तीनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच पूर्ववत जारी रहेगी। उनके निलंबन अवधि का निराकरण भी प्रचलित विभागीय जांच के गुण-दोषों के आधार पर अलग से किया जाएगा।विभाग में एक साथ 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले को नगरीय प्रशासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button