छत्तीसगढ़

बस्तर फाइटर्स में भर्ती , बस्तर, नारायणपुर के लिए पद विज्ञापित

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 31 अक्टूबर । बस्तर फाइटर्स में भर्ती का इंतजार कर रहे बस्तर जिले के स्थानीय युवाओं के लिए 79 पदों पर भर्ती निकाली गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स) के अंतर्गत होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। भर्ती के लिए जिला बस्तर के स्थानीय निवासी युवाओं को अवसर दिया गया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से 31 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स), फाइटर आरक्षक सेवा भर्ती नियम, 2026 के अनुसार यह भर्ती की जाएगी। इन पदों पर शासन के आरक्षण संबंधी प्रावधानों के अनुसार वर्गवार भर्ती होगी। जारी जानकारी के मुताबिक, अनारक्षित वर्ग के लिए 16 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 11 पद, अनुसूचित जाति के लिए 2 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए सबसे अधिक 50 पद निर्धारित किए गए हैं।

नारायणपुर जिले के लिए 383 पदों

नारायणपुर जिले के स्थानीय युवाओं के लिए 383 पदों पर भर्ती निकाली गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स) के अंतर्गत होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। भर्ती के लिए जिला नारायणपुर के स्थानीय निवासी युवाओं को अवसर दिया गया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से 31 अगस्त को जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स), फाइटर आरक्षक सेवा भर्ती नियम, 26 के अनुसार यह भर्ती की जाएगी। नारायणपुर जिले के लिए कुल 383 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर शासन के आरक्षण संबंधी प्रावधानों के अनुसार वर्गवार भर्ती होगी। जारी जानकारी के मुताबिक, अनारक्षित वर्ग के लिए 42 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 53 पद, अनुसूचित जाति के लिए 20 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए सबसे अधिक 268 पद निर्धारित किए गए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button