छत्तीसगढ़
अनुपम हॉस्पिटल मोवा पर 30 हजार जुर्माना

कचरा में मेडिकल वेस्ट मिक्स कर दिया था
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 31अक्टूबर । जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आदर्श नगर मोवा स्थित अनुपम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर पर कार्रवाई की। हॉस्पिटल के कचरा में मेडिकल वेस्ट मिक्स कर दिए जाने पर 30 हजार रूपये का ई जुर्माना वसूला। साथ ही
हॉस्पिटल संचालिका डॉ नम्रता सिरमौर को भविष्य के लिए कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी ।
जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार और जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में गयी.



